मैनपुरी। नए साल पर तरक्की और खुशियों का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। जहां श्रद्धालु चांदेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शीतला माता मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सभी अपने परिवार या प्रिय जनों के साथ प्रभु के दर्शन कर रहे हैं और उनसे खुशहाली का आशीर्वाद ले रहे हैं। जिससे उनका नया साल अच्छा बीते।