एसआईआर की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक करने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर विरोध कर रहे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ चेहरा छिपाने के लिए एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगर तुष्टिकरण की राजनीति छोड़ दें, तो एक पार्षद को भी नहीं जिता पाएंगे।