मैनपुरी में भगवान श्री चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ के जन्म-तप कल्याणक महोत्सव पर सोमवार को शहर में भगवान की भव्य रथयात्रा निकाली गई। करहल रोड के मोहल्ला लोहाई स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर से रथयात्रा की शुरुआत हुई। शहर का भ्रमण करते हुए यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन उपवन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग माैजूद रहे।