फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घिरोर लहसुन मंडी में आढ़त से 3.10 लाख की नकदी चोरी

मैनपुरी के घिरोर लहसुन मंडी में मंगलवार दोपहर एक आढ़त मेंं रखी तिजोरी का ताला तोड़कर चोर 3.10 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आढ़ती से जानकारी ली। कस्बा घिरोर निवासी आढ़ती प्रमोद कुमार ने बताया कि उप कृषि लहसुन मंडी में रामस्वरूप ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त का संचालन करते हैं। दोपहर करीब एक बजे दुकान पर खरीद फरोख्त चल रही थी। वह खुद व कर्मचारी बाहर थे। इस बीच चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी का ताला तोड़कर करीब 3.10 लाख रुपये की नकदी चोरी की वारदात अंजाम दे डाला। इंस्पेक्टर घिरोर विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें