फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भैंस खरीदने आए पशु पालक का शव फंदे पर लटका मिला

अरुन पाराशर Updated Wed, 10 Sep 2025 12:40 AM IST

मैनपुरी के भोगांव कस्बा में रुई पशु मेला में भैंस खरीदने आए पशु पालक का शव मंगलवार दोपहर एलाऊ जाने वाले मार्ग पर पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले फोन के जरिए परिजन को सूचना दी। पशुपालक बेवर के गांव जखा का रहने वाला था। भोगांव पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि 27 वर्षीय महेंद्र शर्मा पुत्र जिलेदार निवासी नगला जखा थाना बेवर मंगलवार दोपहर एलाऊ जाने वाले मार्ग पर पानी की टंकी के पास एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शव को पेड़ से उतारने के बाद तलाशी ली गई तो मोबाइल मिला। पुलिस ने परिजन को फोन कर सूचना दी। शव को मोर्चरी में रखवाया है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें