मैनपुरी से भाजपा की टिकट घोषित होने के बाद शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बरनाहल के दिहुली पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा तो परिवारवाद का विरोध करती थी, अब रिश्तेदारवादी कैसे हो गई। जब भाजपा को कुछ नहीं मिला तो तिकड़म लगाकर टिकट दिया गया, जिससे सपा के लोग इसी का जवाब देते रहें।