मैनपुरी के घिरोर कस्बा में सिद्धार्थ मार्केट सब्जी मंडी स्थित नवनिर्मित अशोक स्तंभ का विधि विधान से लोकार्पण किया गया। इसमें लखनऊ से पधारे मुख्य अतिथि डॉ. उपनंद महाथेरो, विशिष्ट अतिथि यतेन्द्र जैन नगर पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम प्रसून कश्यप ने लोकार्पण फीता काट कर किया। उपनंद महाथेरो ने सभी को पंचशील ग्रहण कराया। साथ स्तंभ की पूजा अर्चना की ।