फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंडी में रोकी गई धान की आवक, जाम से मिली निजात

अरुन पाराशर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:38 PM IST

मैनपुरी में आगरा रोड स्थित गल्ला मंडी में दो दिन के जाम के बाद बृहस्पतिवार को धान की आवक रोकने के बाद राहत रही। व्यापारियों की अपील पर किसान मंडी में धान लेकर नहीं पहुंचे। देर रात तक व्यापारी धान की पैकिंग कराते हुए देखे गए। जिले में इस साल धान की बंपर पैदावार हुई है। इसके चलते पिछले दो दिन से शहर की गल्ला मंडी में रिकाॅर्ड धान पहुंच रहा था। माल वाहनों की वजह से मंगलवार और बुधवार को मंडी के पास करीब 4 किलोमीटर तक जाम के हालात रहे। बुधवार को देर शाम तक जाम लगा होने के बाद व्यापारियों ने किसानों से मंडी में धान की आवक रोके जाने की अपील की थी। बृहस्पतिवार को मंडी में धान की आवक बंद रही। इससे व्यापारियों को अपना माल उठाने का मौका मिल गया। सुबह से लेकर देर रात तक व्यापारी धान लोड करने में जुटे रहे। मंडी सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 14 और 15 अक्तूबर को मंडी में रिकार्ड धान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दो दिन में 13000 मीट्रिक टन धान पहुंचा है। इसके चलते ही मंडी के हालात बिगड़े थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें