मैनपुरी के बिछवा क्षेत्र के जेली गांव में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी करने पर पता चला कि बाल्व लीक होने से रिसाव हुआ था, जिसे समय रहते ठीक कर दिया गया। स्थिति नियंत्रित होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।