फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राजस्व न्यायालय में नए वाद स्वीकार नहीं किए जाने पर आक्रोश, वकीलों ने किया प्रदर्शन

मैनपुरी में राजस्व न्यायालय में नए वाद स्वीकार नहीं किए जाने से कलेक्ट्रेट के वकीलों में आक्रोश है। वकील एक सप्ताह से राजस्व न्यायालयों में कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। जिला प्रशासन द्वारा राजस्व न्यायालय में नए वाद स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते राजस्व अधिकारी द्वारा नए वाद स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। राजस्व न्यायालयों में वकीलों के कार्य बहिष्कार से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के वकील बार एसोसिएशन के सभागार में एकत्रित हुए। अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि राजस्व न्यायालय में नए वाद स्वीकार नहीं होने तक वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अशोक बाबू यादव, संजय त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, सौरभ पांडेय, मुंशीलाल शाक्य, संजीव यादव, हेमेंद्र यादव, माधवेंद्र यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें