मैनपुरी के घिरोर में किसान की जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए गए। किसान धान की फसल की बिक्री कर ज्वेलर्स की उधारी देने के लिए आए थे। ज्वेलर्स की दुकान बंद थी। वापस लाैटते समय एक युवक ने किसान से लिफ्ट मांगी। किसान ने युवक को बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में युवक ने किसान की जेब से 50 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।