मैनपुरी में बीते 8 जून को हुए सर्राफा व्यापारी की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान भी बरामद किया है। हालांकि इस बीच मृतक के परिजनों के पुलिस के इस दावे पर सवाल खड़ा करते हुए उनके खुलासे को फर्जी बताया है।