आगरा के एत्माद्दौला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के बाद शव घर के बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।