फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर्णा यादव करेंगी मैनपुरी में अपने ही परिवार के खिलाफ प्रचार?

Thu, 24 Nov 2022 04:06 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी घमासान होगा। समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव प्रत्याशी हैं, वहीं भाजपा ने एक समय शिवपाल सिंह यादव के करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत पूरी पार्टी इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। वहीं, शिवपाल यादव भी बहू डिंपल को जीत दिलाने के लिए चुनाव प्रचार में जी जान से जुटे हुए हैं। इस बीच, सवाल यह भी उठ रहा है कि, क्या मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने आएंगी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें