फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में शोहदे से परेशान युवती ने जहर खाकर दी जान, रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली चरखारी के चंदौली गांव में शोहदे से परेशान युवती ने जहर खाकर जान दे दी। पहले युवती ने जहर खाने का वीडियो बनाया। इसके बाद युवक को व्हाट्सएप पर भेजा। वीडियो भेजने के बाद लिखा, तुम चाहते थे न मैं मर जाऊं, अब तुम्हारे मन का हो जाएगा। अब खुश रहना, आजाद हो तुम मुझे बहुत परेशान कर रखा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिता ने आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को कई माह से परेशान कर रहा था। फोनकर शादी का दबाव बनाता था। इससे परेशान होकर बेटी ने जहर खाया, इससे उसकी मौत हुई। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें