फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में बकरी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व घटना में प्रयुक्त कार बरामद

थाना खन्ना पुलिस ने बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर दस-दस हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बकरियां बेचने के 11 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त डिजायर कार बरामद की है। थानाध्यक्ष खन्ना विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पुल के पास से कानपुर देहात के सैथा निवासी मुन्ना व भिल्सी निवासी सीताराम को पकड़ा। आरोपियों ने 10 दिन पहले कस्बा खन्ना में एक घर में घुसकर छह बकरियां चोरी की थीं। परिजनों के जागने पर चाकू से हमला किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुन्ना के खिलाफ चोरी, पशु क्रूरता, गांजा, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट समेत 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें