फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में हैरान करने वाला मामला, युवती को 4 साल में सांप ने 13वीं बार डसा

कोतवाली चरखारी के पंचमपुरा गांव में अनोखा मामला सामने आया है। यहां की निवासी रोशनी (20) सोते समय बुधवार की रात सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता दलपत ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले चार साल में सांप रोशनी को 12 बार काट चुका है। कई जगह तांत्रिकों से झाड़फूंक कराई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिलहाल रोशनी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रोशनी की मां धनकुंवर बताती हैं कि पहली बार सांप के काटने को उन्होंने सामान्य घटना माना था। लेकिन यह सिलसिला लगातार जारी रहा। हर बार सांप के काटने के बाद रोशनी के शरीर पर डसने के निशान मिलते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें