फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में सम्मेलन में नौ जोड़ों का हुआ विवाह

तहसील चरखारी के रिवई गांव में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व भागवत कथा के समापन पर बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें नौ जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्में निभाई। बाद में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर हमसफर चुना। आयोजन समिति की ओर से नवदंपती जोड़ों को बेड, कूलर, फ्रिज, अलमारी, सोफा समेत अन्य सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस मौके पर हरिद्वार के संत माधव महाराज, वीरेंद्र यादव, परशुराम सोनी, संतोष द्विवेदी, रामसनेही आदि मौजूद रहे। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें