फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: निजीकरण व लेबर कोड के विरोध में एलआईसी कर्मियों का प्रदर्शन

शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 05:31 PM IST

अखिल भारतीय इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आहवान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने निजीकरण व लेबर कोड के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही नई भर्ती व पुरानी पेंशन बहाली किए जाने की मांग की। शाखा अध्यक्ष तंजीम अख्तर ने कहा कि कर्मचारी सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी संवर्ग तीन और चार में शीघ्र भर्ती की जानी चाहिए। नई भर्तियां न होने से उन पर कार्य का बोझ बढ़ रहा है। चार नए लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं। श्रम कानूनों को समाप्त कर नए लेबर कोड में मालिकों को शोषण व लूट की छूट दी गई है। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश का विरोध करते हुए बीमा उद्योग को कमजोर करने के किसी भी प्रयास पर चिंता जताई। शाखा सचिव सुरेश सोनी ने कहा कि वर्तमान नीतियों से लोग, किसान, मजदूर और युवा प्रभावित हो रहे हैं। सरकारी भर्तियां न होना एक गंभीर विषय है। जिस पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। कर्मचारी आउटसोर्सिंग के खिलाफ हैं। कर्मचारियों ने संवर्ग तीन व चार में शीघ्र भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली किए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में अखिलेश, सचिन, आशुतोष, सौरभ, रेखा, पीयूष, उमाकांत, सर्वेश, आकांक्षा, राहुल, प्रेमचंद, ऋषि सागर आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें