फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: फसल बीमा घोटाले की एसआईटी से जांच के लिए किसानों ने खून से लिखा खत

जिले में खरीफ और रबी सीजन 2024 में हुए करोड़ों के फसल बीमा घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग जारी है। सदर तहसील में 175 दिन से धरने पर बैठे जय जवान जय किसान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील चरखारी के काकुन हनुमान मंदिर परिसर में बैठक की। जिसमें किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से खत लिखकर बीमा घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत के नेतृत्व में काकुन, कीरतपुरा, नटर्रा, बरायं आदि गांवों के किसानों ने काकुन मंदिर परिसर में बैठक की। अध्यक्ष ने कहा कि काकुन, नटर्रा व कीरतपुरा में भी फर्जी बीमा कराकर लाखों का क्लेम हड़प लिया गया। लगातार आंदोलन के बाद भी उच्चस्तरीय जांच नहीं हो रही है। मामले की एसआईटी से जांच कराई जाए। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को खून से खत लिखे। खत में लिखा कि बीमा माफियाओं ने कूटरचित दस्तावेजों से न सिर्फ किसानों बल्कि नदी, नाले, वन, पहाड़, क्रशर, मंदिर, स्कूल आदि की जमीनों पर भी फर्जी तरीके से बीमा कराकर क्लेम निकाल लिया। उन्होंने किसानों को क्लेम की धनराशि वापस कराए जाने और मामले की जांच एसआईटी से कराए जाने की मांग की। बैठक में गोरेलाल, विजय सिंह, देवीदीन, संतोष सिंह, जियालाल, चतुर सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें