महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के कनेरा गांव में शोहदे से परेशान छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। आरोपी दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आत्महत्या से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें लिखा मेरी मौत का जिम्मेदार संदीप है, ये बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।