महोबा जिले में रक्षाबंधन पर्व पर बहू को मायके छोड़ने जा रहे जेठ की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश के देवराहा निवासी भारती 18 अगस्त को अपने जेठ मुकेश पाल के साथ रक्षाबंधन पर्व पर मायके थाना अजनर के मवइया गांव जा रही थी।