महोबा जिले में एसओजी व थाना महोबकंठ की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। वह निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले में फरार चल रहा था।