लाजवाब स्वाद और करारेपन के लिए देश-विदेश में मशहूर महोबा का देशावरी पान प्रकृति के प्रकोप से बर्बाद हो गया। रविवार को हुई भारी ओलावृष्टि से बरेजों में लगे अधिकांश पान टूटकर गिर गए। जो पान शेष बचे उनमें बड़े-बड़े छेद हो गए, जिससे जिले के पान किसानों को करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है। कोई सरकारी सहायता न मिलने से पान किसान परेशान हैं।