जिले के कनकुआं गांव में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बेटे और बहू के रिसेप्शन में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि महोबा जिले में बनाए गए मूंगफली खरीद केंद्रों में घोटाला हुआ। किसानों का अब तक भुगतान नहीं हुआ। किसानों के कागज ले लिए गए और उनका पैसा सरकारी कर्मचारी व भाजपाई खा गए। प्रदेश में हर ओर लूट मची है और हर लूट में भाजपा नेता शामिल हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा कहती है कि उन्होंने कुंभ के जरिये चार लाख लोगों को रोजगार दिया। युवाओं ने बाइक से लोगों को छोड़कर पैसा कमाया। यानी अब बेरोजगारों को रोजगार के लिए 144 साल का इंतजार करना पड़ेगा।