कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने को डीएम को ज्ञापन सौंपा। स्कूलों में मनमाने शुल्क लगने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनमानी शुल्क पर पावंदी लगनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हैं। न सिर्फ मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं बल्कि अपनी बतायी गई दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म मनमाने दामों पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं।