कलक्ट्रेट परिसर में अपनी जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाए। मुख्य अतिथि पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्रवण मौर्य ने कहा की 2027 में होने वाले चुनाव सभी विधानसभाओं में अपनी जनता पार्टी प्रत्याशी उतरेगी।