एनएच 730 निचलौल - ठूठीबारी मार्ग पर तीन महिलाओं का बीच सड़क पर रील बनाने व डांस करने का वीडियो सामने आया है। जिससे कुछ समय के लिए आने जाने में परेशानी हुई। उनके डांस को राहगीरों व ऑटो चालकों ने रिकार्ड कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। नौनियां के पास तीन महिलाएं बीच सड़क पर डांस करने लगी और वहीं रील बनाने लगी। उसके डांस और कैमरा मूवमेंट के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि डांस कर रही महिलाओं के घर पहुंच समझाया गया।