कलक्ट्रेट परिसर में माइक्रोफाइनेंस से कर्ज लिए हुए महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर कर जिलाधिकारी अनुनय झा से फरियाद की। डीएम ने सबकी शिकायतों को सुना। कहा, किस्त माफ नहीं होगा। धीरे -धीरे करके किस्त को जमा किया जाए। अगर कोई बैंक का कर्मी परेशान करता हैं तो उसकी शिकायत हमसे आकर करें।