पनियरा विधानसभा के परतावल बाजार, महराजगंज नगर के मऊपाकड़ बाजार एवं हनुमानगढ़ी चौराहे पर गुरुवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परंपरागत तरीके से गुलाब भेंट कर व्यापारियों का अभिवादन किया और जीएसटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा की।