फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान पर दो दिवसीय कार्यशाला

सदर ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायतों की स्वयं की आय स्रोतों को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सचिव महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान सरोज पांडेय एवं ओम प्रकाश उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, आय वृद्धि के नवीन स्रोतों एवं स्वावलंबन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें