मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली है। ओपीडी से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक मरीज कतार लगा कर खड़े दिखे। आंख,कान, गला के डॉक्टर अनिरुद्ध ने बताया कि मौसम बदलने से गले में टॉन्सिल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना 30 से ज्यादा मरीज आ रहे है।