महराजगंज जिले में कोल्हुई पुलिस मुखबिर की सूचना पर बुधवार को घेराबंदी कर 50 करोड़ रुपये की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर ली है। आरोपी लग्जरी कार से चरस की खेप को नेपाल राष्ट्र भेजने के फिराक में थे। लग्जरी कार 88.50 किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस बरामद कार सहित चरस और गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।