पनियरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर वार्ड नंबर 10 में एक कपड़े की दुकान पर चोरी की सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। एक महिला खरीदारी के बहाने दुकान पर आई और गैलेक्सी टैब चुरा लिया, जबकि बुजुर्ग महिला दुकानदार मोबाइल में रील देखने में व्यस्त थी। चोरी की इस घटना से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस फुटेज की जांच कर चोर की तलाश में जुट गई है। इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।