कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को ग्राम मिठौरा थाना भिटौली के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ गंभीर आरोप लगा कर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। नदीम खान, श्रीनिवास ,कोदई प्रसाद ने बताया कि गांव में 5 दिन पहले विद्युत पोल टूट गया है। इसको बदलवाने के लिए कई बार जेई से कहा गया लेकिन विद्युत पोल को नहीं बदला जा सका। इसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है।