वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम का लाभ मुस्लिम समाज के गरीब तबके के लोगों को मिलेगा। इस कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक संशोधन किया है। वक्फ संशोधन अधिनियम का उद्देश्य गरीब मुसलमानों को लाभ पहुंचाना और संपत्ति का दुरुपयोग रोकना है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ,आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कही। वह रविवार को वक्फ सुधार एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में गोष्ठी का संबोधित कर रहे थे।