नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने धनेवा-धनेई वार्ड का दौरा कर साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और वाटर एटीएम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति, स्वच्छता और जनसुविधाओं की बारीकी से जांच की तथा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, सभासद रेनू प्रजापति, सफाई नायक इंद्राशन, सभासद प्रतिनिधि रामाश्रय, कार्यालय सहायक संदीप सहानी, स्वच्छ भारत मिशन सहायक अंशुमान दुबे, आरिफ खान और वार्डवासी उपस्थित रहे।