फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष ने सिविल लाइंस क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

बुधवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सिविल लाइन क्षेत्र का दौरा कर नाली निर्माण कार्य एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की तथा संबंधित कर्मचारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर सभासद सदरे आलम, कुंदन सिंह, सफाई नायक इंद्राशन, प्रदीप कुमार, आरिफ खान, अंशुमान दुबे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें