नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने मुख्यालय मेन रोड पर स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी नगर वार्ड में सड़क, नाली की सफाई एवं स्ट्रीट लाइट की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन में ही कचरा देने की अपील की।