बरगदवा राजा के फुरसतपुर बाजार की सड़क निर्माण की मांग को लेकर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष शर्मा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यह सड़क वन विभाग की जिस पर वर्षों से स्थानीय ग्रामीण अपना व्यवसाय संचालित करते आ रहे हैं। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों और वनटांगिया के लोगों के लिए यह मार्ग बाजार और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है।