टीईटी के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीईटी की अनिवार्यता खत्म न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।