कलक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने विद्यालय मर्ज, विद्युत कटौती और खाद की समस्या को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार विद्यालय मर्जर कर के नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आज किसान खाद के लिए लाइन में खड़े हैं। गर्मी के मौसम में विद्युत कटौती लोगो का जीना दुश्वार कर दिया हैं।