निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे बहुआर कला स्थित रॉयल माउंट स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों में नाटक, लोकगीत सहित अन्य प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों के प्रदर्शन की खूब सराहना की। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक नरेन्द्र पटेल ने की।