फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग

गडौरा चीनी मिल मजदूरों ने अपनी दस सूत्रीय मांगो को लेकर पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के नेतृत्व मे काम काज ठप कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। देर शाम पहुंचे निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह धरने पर बैठे मिल मजदूरों को धरना समाप्त करने के लिए मनाने लगे, लेकिन धरनारत मजदूर अपनी मांगो पर अडे रहे। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गडौरा स्थित जेएचवी शुगर मिल परिसर मे अपनी दस सूत्री मागों को लेकर मिल मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए मिल गेट समीप अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें