सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा श्यामदेउरवां के मुहम्मदपुर रोड पर स्थित नवीन परती के जमीन पर प्रापर्टी डीलर ने कब्जा कर लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राजस्व विभाग से की। बृहस्पतिवार को लेखपाल सुशील कुमार शुक्ल, उप निरीक्षक सुनील सिंह मौके पर पहुंचे और दीवार को जेसीबी मशीन लगाकर गिरवा दिया।