श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि किसी ने छत से ईट का टुकड़ा फेक दिया। इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया। हालांकी पुलिस की ओर से इन आरोपों की जांच की जा रही है। हंगामा होने के वास्तविक कारणों की जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया।