सदर सीएचसी सभागार में आयोजित आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने दस्तक अभियान के दौरान बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों की आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने को कहा, ताकि कोई पात्र व्यक्ति छूट न जाए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भगवत सिंह ने अभियान के सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। बीसीपीएम लवली वर्मा ने भी स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा की।