कलक्ट्रेट परिसर में पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने समर कैंप के आयोजन को लेकर विरोध किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष वरुण पटेल ने बताया कि 21 मई से 15 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा। जबकि इतने धूप में बच्चे और शिक्षक कैसे कार्य कर पाएंगे। अगर कोई घटना घटित होती हैं तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।