नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन के विधायक ऋषि त्रिपाठी के खिलाफ लीगल नोटिस भेजने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायकों पर माफिया शब्द इस्तेमाल किए जाने मामले पर हुए आहत को लेकर नोटिस भेजने की बात कही है।