फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी पर बड़ी चोट, पिकअप व आरोपी गिरफ्तार

नौतनवा पुलिस को अवैध तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डंडा नदी के पास से एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें 60 बोरी भारतीय उर्वरक लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह उर्वरक तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और उर्वरक को बरामद कर लिया। साथ ही एक अभियुक्त अख्तर हुसैन निवासी वार्ड संख्या 18, रहमान मार्केट, नगर पंचायत फरेंदा को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें